Blog

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स (जी ई आर डी) – क्लीनिकल फीचर्स – अग्रवाल गैस्ट्रोकेयर सेंटर इंदौर

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स एक ऐसी बीमारी है जिसमे आपके पेट के ऊपर मौजूद स्फिंक्टर अगर सही तरीके से बंद नहीं है तो पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है।

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जी ई आर डी) एक ऐसी अवस्था है जिसमे पेट में बनने वाला एसिड एसोफेगस आ जाता है। कई लोगों को अक्सर गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या हो जाती है। लेकिन जिन लोगों को हफ्ते में दो बार से ज़्यादा एसिड रिफ्लक्स का सामना करना पड़े उनको ( जी ई आर डी ) यानि गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज होने की सम्भावना ज़्यादा होती है।

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स (जी ई आर डी) - क्लीनिकल फीचर्स - अग्रवाल गैस्ट्रोकेयर सेंटर इंदौर

जी ई आर डी की नैदानिकविशेषताएं | GERD Clinical Features

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स की  मुख्या नैदानिक विशेषता है सीने में जलन होना। सीने में जलन की समस्या तब बढ़ती है जब इस लक्षण का सामना करने वाला व्यक्ति एसिड रिफ्लक्स के दौरान लेट जाता है या किसी भी कारण से झुक जाता है। हालाकिं यह ज़रूरी नहीं है कि जिन व्यक्तियों को गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स हो उन सभी को हार्टबर्न का सामना करना पड़े। ( जी ई आर डी ) कि नैदानिक विशेषताएं कुछ इस प्रकार हैं

  • कुछ खाने-पीने के बाद आप अपने सीने में जलन महसूस कर सकते हैं जोकि अधिकतर रात में बढ़ जाती हैं।
  • इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति अपने सीने में दर्द महसूस करता हैं।
  • कुछ खाने पीने कि चीज़ो को निगलने में भी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। 
  • चक्कर आना या उलटी होना।

अगर आप रात के समय होने वाले एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित हैं तो आप निचे दी गयी चीज़े अनुभव कर सकते हैं।

  • लम्बे समय तक चलने वाला भयंकर खासी-जुखाम। 
  • सांस लेने में कठिनाई होना यानि कि अस्थमा जैसी बीमारी आपको हो सकती हैं।
  • मुँह से लगातार बदबू आना।
  • गले में गांठ महसूस होना इत्यादि।
No Comments
Post a Comment
Name
E-mail
Website