Blog

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम | लक्षण | कारण | इलाज | अग्रवाल गैस्ट्रोकेयर सेंटर इंदौर

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम क्या है | What is Irritable Bowel Syndrome

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) बड़ी आंत को प्रभावित करने वाली एक सामान्य स्थिति है। ऐंठन, पेट में दर्द, सूजन, गैस, और दस्त या कब्ज, यह सब इस बीमारी के संकेत और लक्षण हैं। आईबीएस एक पुरानी स्थिति है जिसके लिए लम्बे समय तक के इलाज की आवश्यकता होती है। बहुत कम आईबीएस रोगियों में गंभीर लक्षण नज़र आते हैं । कुछ लोग अपने आहार, जीवन शैली और तनाव को नियंत्रित करके अपने लक्षणों को  कम कर सकते हैं। अधिक गंभीर लक्षणों का इलाज दवा से किया जा सकता है। आईबीएस, बाउल टिश्यू परिवर्तन का कारण नहीं बनता है या कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा नहीं बढ़ाता है।

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षण | Symptoms of Irritable Bowel Syndrome

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम लक्षण अलग-अलग होते हैं, लेकिन वे आमतौर पर लंबे समय तक मौजूद रहते हैं।

  • पेट में दर्द, ऐंठन या सूजन जो मल त्याग में दिक्कत
  • मल में सूजन, गैस बनाना
  • वजन घटना
  • रात में दस्त
  • मलाशय से खून
  • लोहे की कमी से एनीमिया होना बिना वजह बार-बार उल्टी आना
  • निगलने में कठिनाई
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम | लक्षण | कारण | इलाज | अग्रवाल गैस्ट्रोकेयर सेंटर इंदौर

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के कारण | Causes of Irritable Bowel Syndrome

आईबीएस का सटीक कारण नहीं पता है। महत्वपूर्ण प्रतीत होने वाले कारकों में शामिल हैं:

  • इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे
  • आंतों में मांसपेशियों में संकुचन होना
  • पाचन तंत्र की नसों में असामान्यताएं होना
  • कई बार आंतों में गंभीर रूप से किसी तरह के इंफेक्शन
  • आंतों में बैक्टीरिया के अधिक बढ़ने से भी इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम हो सकता है

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम का इलाज | Irritable Bowel Syndrome Treatment

इस बीमारी का इलाज इसके लक्षणों को रहत देने के लिए किया जाता है। हल्के संकेतों और लक्षणों को अक्सर तनाव को कम करके और अपने आहार और जीवन शैली में बदलाव करके नियंत्रित किया जा सकता है।

  • उन खाने की चीज़ों से बचें जो आपके लक्षणों को बढ़ाते हैं।
  • अधिक फाइबर वाले चीज़ों का सेवन करें।
  • खूब सारा पानी पिये।
  • नियमित व्यायाम जरूरी है।
  • पर्याप्त आराम करें।

अगर आपके लक्षण कम नई होते है या फिर आपको किसी भी तरह का आराम नहीं मिलता है तो आपका डॉक्टर आपको दवा खाने की सलाह दे सकता है।

No Comments
Post a Comment
Name
E-mail
Website