![एनल फिशर, लक्षण, कारण, इलाज - डॉ. अमित अग्रवाल - अग्रवाल गैस्ट्रोकेयर सेंटर इंदौर](https://agrawalgastrocarecenterindore.com/wp-content/uploads/2022/07/एनल-फिशर-लक्षण-कारण-इलाज-डॉ.-अमित-अग्रवाल-अग्रवाल-गैस्ट्रोकेयर-सेंटर-इंदौर-1.jpeg)
एनल फिशर, लक्षण, कारण, इलाज – डॉ. अमित अग्रवाल – अग्रवाल गैस्ट्रोकेयर सेंटर इंदौर
जब गुदा नलिका में किसी प्रकार का कट या दरार आ जाती है तो उसे एनल फिशर कहा जाता है। एनल फिशर अक्सर तब होता है, जब मल त्याग के दौरान कठोर और बड़े अकार का मल निकलता है। इस बीमारी के कारण आमतौर पर मल त्याग करने के दौरान दर्द महसूस होता है और कभी-कभी मल के साथ खून भी आ जाता है।
गुदा के अंत में आपको मांसपेशियों में ऐठन महसूस हो सकती है। एनल फिशर से पीड़ित लोगों को मेडिकल मदद की आवश्यकता पद सकती है और कुछ लोगों को इससे छुटकारा पाने के लिए सर्जरी भी करवानी पद सकती है।
एनल फिशर के लक्षण | Symptoms of Anal Fissure
एनल फिशर के कई लक्षण में से कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में आज हम बात करेंगे। अगर आपको निचे दिए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण खुद में दिखाई देते है तो तुरंत डॉक्टर से मिले।
- मल त्याग के दौरान गंभीर दर्द महसूस होना।
- मल त्याद के बाद दर्द देर तक बने रहना।
- कभी कभी शौचक्रिया के दौरान खून आने लगना।
- गुदा के आसपास जलन और खुजली अनुभव होना।
- गुदा के आसपास गांठ महसूस होना और एक प्रकार की दरार दिखाई देना।
![एनल फिशर, लक्षण, कारण, इलाज - डॉ. अमित अग्रवाल - अग्रवाल गैस्ट्रोकेयर सेंटर इंदौर](https://agrawalgastrocarecenterindore.com/wp-content/uploads/2022/07/एनल-फिशर-लक्षण-कारण-इलाज-डॉ.-अमित-अग्रवाल-अग्रवाल-गैस्ट्रोकेयर-सेंटर-इंदौर-1024x1024.jpeg)
एनल फिशर के कारण | Cause of Anal Fissure
हर बीमारी की तरह एनल फिशर होने के भी कुछ कारण है। अगर इन कारणों में सावधानी से बरती जाए तोह इस बीमारी को होने से रोका जा सकता है। आइये जानते है इसके कुछ सामान्य कारण।
- पुराण कब्ज या पेट में गैस होना।
- कुछ दवाइयों के सेवन के साइड इफेक्ट्स से।
- फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड और मसालेदार तीखा खाने से।
- मैदा से बानी हुई चीज़ खाना।
- लगातार डायरिया होने से भी एनल फिशर हो सकता है।
एनल फिशर का इलाज | Anal Fissure Treatment
आमतौर पर फिशर अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन अगर एक सप्ताह से ज़्यादा हो गया है और स्थिति में कोई सुधर देखने को नई मिलता है तोह तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाए।
- दवाएं: यदि डॉक्टर के निदान से यह पता चलता है की एनल फिशर क्रोनिक नहीं है तो वो आपको कुछ दवाएं खाने की सलाह दे सकते है।
- सर्जरी: यदि एनल फिशर की अवधि 56 दिनों से ज़्यादा हो गयी है और कोई उपचार इसे ठीक कर पाने में असफल है तो इलाज के लिए डॉक्टर सर्जरी की सलाह दे सकते है।